फतेहपुर की 195वीं वर्षगांठ: प्रा.वि. मुरारपुर के बच्चो नें सजाई रंगोली, मनाया स्थापना दिवस

देवमई विकास खण्ड के मुरारपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या गीता यादव के कुशल निर्देशन मे बच्चो द्वारा जनपद कि 195वी वर्षगांठ कि पूर्व संध्या पर रंगोली सजाई गई। विद्यालय परिसर मे रंगोली सजाकर दीप जलाए गये।

एक दूसरे के साथ बच्चो ने खुशिया साझा करते हुये लड्डू खिलाए। प्रधानाचार्या गीता यादव ने बताया बच्चो को जनपद के गौरवमयी इतिहास की संक्षेप मे जानकारी दी गई है।

रंगोली सजाने मे छात्रा ख्याति,खुशी,अंशिका,परी, दिव्यांशु,अनिका, रितिका, वर्तिका,अर्चिता,आराध्या,अंकुश, आशीष,अंजलि,माही आदि बच्चो ने भाग लिया।सहायक अध्यापिका आराधना व दीक्षा पटेल उपस्थित रही।

प्रकाशित तारीख : 2021-11-09 21:14:00

प्रतिकृया दिनुहोस्