भारतीय सैनिकों को हटाने के लिए बातचीत शुरू: Maldives के नए राष्ट्रपति ने कहा

 मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज ने कहा है कि मालदीव पूर्ण रूप से स्वतंत्र होने का इरादा रखता है और यहां तैनात भारतीय सैनिकों को चले जाने के लिए कहेगा। साथ ही उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार के साथ बातचीत शुरू हो गई है।

नई दिल्ली और बीजिंग दोनों ही इस क्षेत्र में प्रभाव के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। चुनाव अभियान में मुइज ने मौजूदा इब्राहिम सोलिह पर देश के मामलों पर भारत को अनियंत्रित प्रभुत्व देने और भारतीय सैनिकों को तैनात करने की अनुमति देकर देश की संप्रभुता के आत्मसमर्पण का आरोप लगाया था। 

ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंद महासागर द्वीपसमूह के नवनिर्वाचित प्रमुख मुइज ने ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक विस्तृत साक्षात्कार में कहा कि यहां भारतीय सैन्य उपस्थिति रहती है। उन्होंने कहा कि अगर सैनिक किसी अन्य देश के होते तो भी उनकी प्रतिक्रिया यही होती। 

यहां करीब 70 भारतीय सैन्यकर्मी रडार स्टेशनों और निगरानी विमानों का रखरखाव करते हैं। साथ ही भारतीय युद्धपोत मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गश्त करने में मदद करते हैं। 

मुइज ने कहा कि उन्होंने पहले ही भारत सरकार के साथ अपनी सैन्य उपस्थिति हटाने पर बातचीत शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने उन वार्ताओं को पहले से ही बहुत सफल बताया। 

प्रकाशित तारीख : 2023-10-27 18:36:00

प्रतिकृया दिनुहोस्