इटली में ईस्टर का त्योहार ऑनलाइन मनाया गया और यहांं के चर्च से पोप का संदेश लाइव हुआ। यह पहले कभी किसी में नहीं सोचा होगा कि लोग अपने घरों में बंद रहकर ईस्टर मनाएंंगे और ख़ुशियांं बांंटने के लिए वीडियो चैट का सहारा लेंगे। समय तेज़ी से बदल रहा है। इतिहास के पन्नों में ऐसी घटनाएंं दर्ज हो रही हैं जो अबतक कल्पना मात्र ही थी। इटली में ईस्टर की रौनक़ ख़ास होती है। यहांं ईस्टर काफ़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लोग साल भर इस त्योहार का इंतज़ार करते हैं।
बड़ी तादाद में लोग घरों से बाहर अपने परिवार व दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए जाते हैं। सड़कों पर निकलने वाली झाकियां, बैंड लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होती है। हफ़्ते दिनों तक चलने वाली पार्टियांं, ख़ास मिठाई और आउटडोर प्लान ईस्टर की विशेष तैयारी का हिस्सा माना जाता है। लेकिन इस साल का ईस्टर दुनिया के लिए अकल्पनीय है। इटली में इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बेशक लोग अपनी खिड़की, बालकनी से ही डॉक्टरों व तमाम स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में ताली बजाते रहे। यही उनके ईस्टर का एकमात्र जलसा रहा।
ईस्टर मनाने के लिए इटली के किसी भी चर्च में कोई रौनक़ नहीं थी। शोक में डूबे इटली के लोगों के लिए यह पहला अनुभव है जबकि इस त्योहार के मौक़े पर लोग घर से बाहर नहीं निकले। यहांं ईस्टर का मौक़ा अपनों से बिछड़ने का ग़म अधिक दे रही है।