सिद्धू के करीबी पंजाब कांग्रेस MLA परगट सिंह का अमरिंदर पर निशाना, 2022 के चुनाव में वोट मिलना मुश्किल

दैनिक जागरण

नई दिल्‍ली

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह सामने आई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजाेत सिंह सिद्धू के करीबी कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने पार्टी और मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिह पर निशाना साधा है। उनके बयान से पंजाब कांग्रेस में हलचल पैदा हो गई है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्‍व में लड़े जाने पर सवाल उठाया है। परगट सिंह ने कहा कि 2022 में कांग्रेस को वोट मिलना मुश्किल होगा और लोग कांग्रेस को वोट देने से पहले सोचेंगे। राज्‍य में सरकार की परफार्मेंस उतनी अच्छी नहीं है जितनी होनी चाहिए थी।

प्रकाशित तारीख : 2021-02-26 10:06:00

प्रतिकृया दिनुहोस्