भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने अपनी गर्लफ्रेंड से की शादी

कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती शुक्रवार (11 दिसंबर) को चेन्नई में आयोजित एक समारोह में अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड नेहा खेडेकर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। यह जोड़ी मूल रूप से इस साल की शुरुआत में शादी करने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने उन्हें अलग-अलग शहरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया था, क्योंकि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।

वरुण चक्रवर्ती चेन्नई में फंस गए थे, जबकि नेहा ने मुंबई में लॉकडाउन बिताया था। हालांकि, अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीच में भी उनके पास शादी करने का मौका था, लेकिन आइपीएल 2020 के लिए वरुण यूएई रवाना हो गए थे, जबकि नेहा मुंबई में ही थीं। यहां तक ​​कि दोनों ने अपनी शादी में एक मजेदार क्रिकेट ट्विस्ट भी किया, जिसमें वरुण ने नेहा को अंडर आर्म डिलीवरी देते हुए देखा गया। दोस्तों और परिवार ने भी शादी में जमकर मजे लिए।

पूर्व आईपीएल चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्रम पर पोस्ट किया है, जिसमें दोनों को एक मजेदार सत्र के भाग के रूप में क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है। नेहा को आखिरी डिलीवरी से वरुण के रहस्य को एक स्टाइलिश स्क्वायर-कट के साथ सफलतापूर्वक डिकोड करते देखा गया है। केकेआर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "नाइट राइडर्स फैमिली से वरुण और नेहा को ढेरों बधाई।"

आइपीएल 2020 में वरुण चक्रवर्ती ने 13 मैचों में 17 विकेट हासिल किए, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल भी शामिल था। इसी के दम पर वरुण को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 टीम में भारत के लिए खेलने के लिए चुना गया था, लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण कंधे की चोट ने उन्हें दौरे से बाहर कर दिया और वह संयुक्त अरब अमीरात से भारत लौट आए। तमिलनाडु का ये स्पिनर अब आइपीएल 2021 के लिए तैयारी करेगा, क्योंक उसी के प्रदर्शन के बाद भारत की टीम का चयन एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप के लिए होगा।

 

प्रकाशित तारीख : 2020-12-13 11:35:00

प्रतिकृया दिनुहोस्