दादरा चेक पोस्ट के प्रवेशद्वार पर नाम परिवर्तन किया गया

के सीमाएं गेटमे एवं प्रवेशद्धार मार्ग पर नया नामकरण हुवा अर्थात नाम हुवा चेंज । इस सिलसिला पहल मे दादरा चेक पोस्ट का और नरोली चेक पोस्ट का भी नाम हुवा चेंज इस मे सिलवासा क्षेत्र ने किया विशाल पहल । केंद्र शासित संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली के चेकपोस्ट पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली हटकर अब संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली एवं दमण एवं दीव कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को दोनों प्रदेश एक होने जा रहे है। अब गुजरात के वापी से प्रदेश में आते वक्त पड़ने वाले प्रवेश द्वार पर नाम बदलने से लोगों में और उत्साह बढ़ गया है। तो वही कई लोग जो एकीकरण से नाराज है वे चिंतित भी नजर आ रहे है। खैर अब अंत मे 26 जनवरी को दोनों संघ प्रदेश अब एक होने जा रहे है।

दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव का नाम विलय एवं हटाने मे यह पहल प्रशासन ने की है। और दोनो प्रदेश मे जितने भी मुख्य द्धार है । प्रदेश के उन सभी मुख्यद्वारों पर प्रशासन द्वारा दोनों ही प्रदेशों के नाम लिख दिए गए जो प्रदेश की शोभा और भी खूबसूरत बन गई है ।

अब प्रदेश के इन मुख्यद्वारों पर एवं प्रवेशद्धार पर लिखा गया है और लिखा जाहारा है "संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली एवं दमण एवं दीव प्रशासन आपका हार्दिक स्वागत करता है। ज्ञात हो कि 26 जनवरी पर कुछ विशेष बातों पर घोषणा भी प्रशासक श्री द्वारा किया जा सकता है।

प्रकाशित तारीख : 2020-01-24 23:38:06

प्रतिकृया दिनुहोस्