कोविड-19 : महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 125 हुई

मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 122 से बढ़कर 125 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले गुरुवार को ही भर्ती होने के बाद दो व्यक्तियों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस बीच एक और व्यक्ति में कोरोना संक्रमण हुई।

मुंबई में अब तक कोविड-19 संक्रमण के चलते चार मौते हुई हैं, जिसमें 63 व 65 वर्षीय दो पुरुष और एक 68 वर्षीय फिलीपींस का नागरिक शामिल है।

प्रकाशित तारीख : 2020-03-27 10:03:19

प्रतिकृया दिनुहोस्