Nepal में लापता विमान हुआ था क्रेश... खराब मौसम के कारण रोकना पड़ा था रेस्क्यू...​ विमान में थे 4 भारतीय

नेपाल में रविवार को एक निजी प्लेन तारा एयरलाइंस का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था। जिसके बाद 6 घंटे जानकारी नहीं मिल पाई कि इस प्लेन का क्या हुआ। 6 घंटे के बाद जानकारी मिलती है कि यह विमान क्रेश हो गया है। वहां की आर्मी की सर्च एंड रेस्क्यू टीम को मुस्तांग के सैनोसवेयर इलाके की पहाड़ी पर इसका मलबा मिला है। उसने इसकी तस्वीर भी जारी की है। विमान में 4 भारतीय और 3 क्रू मेंबर समेत 22 लोग सवार थे।

 एयरक्राफ्ट ने रविवार सुबह 9:55 बजे पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। इसे 10:20 बजे लैंड करना था, इससे पहले ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से इसका संपर्क टूट गया था। नेपाल आर्मी ने रविवार शाम कहा- स्थानीय लोगों ने बताया कि लाम्छी नदी के किनारे प्लेन क्रैश हुआ। यह मुस्तांग जिले के मानापती हिमाल क्षेत्र की नदी है। बीते दिन बेहद खराब मौसम के चलते सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा। इलाके में बर्फबारी और बारिश हो रही थी।

 अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी और वैभवी। नेपाल में इंडियन एम्बेसी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ये है: 977-9851107021 सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल (CAAN) के मुताबिक- प्लेन के एक कैप्टन का मोबाइल फोन चालू था। उसकी लोकेशन को जब ट्रेस किया गया तो एयरक्राफ्ट की भी लोकेशन मिल गई। हालांकि, स्पॉट पर पहुंचने की तमाम कोशिशें खराब मौसम की वजह से नाकाम हो गईं।

 नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने रविवार को बताया- एक MI-17 हेलिकॉप्टर मुस्टांग के लिए भेजा गया था। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदिंद्र मणि पोखरेली ने रविवार को कहा था- हमने विमान की तलाश के लिए मुस्टांग और पोखरा में दो हेलिकॉप्टर लगा दिए हैं।

प्रकाशित तारीख : 2022-05-30 10:14:00

प्रतिकृया दिनुहोस्