रूस ने प्रतिबंधों पर कहा- नहीं चाहिए पश्चिम से कूटनीतिक संबंध, दूतावास बंद हों

Getty Images
Getty Images

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवदेव का कहना है कि उनके देश को पश्चिमी देशों के साथ कूटनीतिक संबंध बनाए रखने की कोई ज़रूरत नहीं है।

मेदवदेव की ये प्रतिक्रिया पश्चिम की ओर से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद आई है।

मेदवदेव को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।

वो अभी रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष हैं।

मेदवदेव ने हमले के बीच रूसी सोशल मीडिया नेटवर्क वीके पर एक पोस्ट में लिखा है कि अब "दूतावासों को बंद करने" का समय आ गया है।

उन्होंने लिखा कि रूस यूक्रेन पर तब तक हमला जारी रखेगा जब तक कि वो व्लादिमीर पुतिन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेता।

हालाँकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि पुतिन क्या हासिल करना चाहते हैं।

मेदवदेव ने साथ ही अपनी पोस्ट में रूस में मृत्युदंड की सज़ा को बहाल किए जाने की भी वकालत की।

प्रकाशित तारीख : 2022-02-26 17:23:00

प्रतिकृया दिनुहोस्