यूक्रेन के राजधानी कीव में घुसी रूस की सेना, गोलीबारी और धमाके की ख़बर

बिएल संवाददाता

किव, यूक्रेन
Getty Images
Getty Images

रूसी सेना कीव में घुस चुकी है, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की पुष्टि की है।

मंत्रालय की तरफ़ से कहा गया है कि ''दुश्मन'' कीव में संसद से करीब 9 किलोमीटर की दूरी पर थे। मंत्रालय ने लोगों से पेट्रोल बम के जरिए जवाबी कार्रवाई करने की सलाह दी है।

सोशल मीडिया वीडियोज में ये दिख रहा है कि रूसी टैंक ओबोलोन में चल रहे हैं। ओबोलोन कीव के पास का इलाक़ा है।

ऐसा लगता है कि इन वीडियोज को स्थानीय लोगों ने बनाया है। बीबीसी ने ये पुष्टि की है कि वीडियो में ओबोलोन शहर ही दिख रहा है।

यूक्रेन पर रूस ने गुरुवार को हमला शुरू किया था। इसके बाद रूसी सैनिक कई तरफ़ से यूक्रेन में तेज़ी से घुस रहे हैं।

यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूसी सैनिक कीव में घुस चुके हैं, उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वो पेट्रोल बम के जरिए रूसी सैनिकों को जवाब दें।

प्रकाशित तारीख : 2022-02-25 15:22:00

प्रतिकृया दिनुहोस्