भाजपा की संगठनात्मक बैठक में जीत के मंत्र दिए गए

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की संगठनात्मक बैठक आज पनकी मंडल के  एक गेस्ट हाउस  मे संपन्न हुई।

जिसमें मुख्य रुप से गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी, गोविंद नगर विधानसभा प्रभारी विनोद शुक्ला, मुख्य वक्ता एवं जिला मंत्री विनय पटेल, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पांडे, दिनेश बाजपेई, विस्तारक अमन मिश्रा एवं मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी वार्ड अध्यक्ष वार्ड सचिव आईटी एवं सोशल मीडिया संयोजक एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे‌।पनकी मंडल अध्यक्ष चंदमणि चौबे ने आए हुए भाजपा पदाधिकारियोकार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

सुरेंद्र मैथानी ने मतदाता संवर्द्धन, नए मतदाता जोड़ने,भाजपा परिवार विस्तार के मंत्र दिए,विनोद शुक्ला ने पार्टी में अनुशाशन बनाए रखने पर बल दिया। विनय पटेल ने संगठनात्मक विषय पर विचार रखें।

बैठक का संचालन डॉ विजय पटेल पनकी मंडल महामंत्री ने किया। इस मौके पर राजीव अग्रवाल, पनकी मंडल मंत्री आदि मौजूद रहे।

प्रकाशित तारीख : 2021-11-15 17:05:00

प्रतिकृया दिनुहोस्