जब पति ने किया पत्नी का जोरदार स्वागत, वायरल वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखा जा रहा है कि एक महिला घर के मुख्य दरवाजे के बाहर खड़ी है और उसकी राहों में घर के भीतर गुलाब के फूलों की क्यारियां बनाई गई हैं। पति के इस सत्कार को देखकर महिला बहुत खुशी हुई। बाद में वह धीरे-धीरे घर के अंदर दाखिल होती है।

कुछ कदम की दूरी के बाद पति उसके हाथ में कैंची देता है और रिबन काटने का इशारा करता है। दृश्य देखकर लगता है कि मानो किसी चीज का उद्घाटन करवाया जा रहा है। वहीं घर में पति द्वारा ऐसा स्वागत करने पर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने रिबन काट दिया।

रिबन काटकर महिला एक दूसरे कमरे में दाखिल होती है। लगता है कि कोई बड़ा तोहफा उसका इंतजार कर रहा है। फूलों की क्यारियों पर चलती हुई महिला जब आगे बढ़ते हुए आखिर में पहुंची तो गुस्से से लाल होकर तमतमा गई।

प्रकाशित तारीख : 2021-08-23 10:39:00

प्रतिकृया दिनुहोस्