मोदी कैबिनेट में शामिल होगी JDU!

संसद के मानसून सत्र के पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की आहट सुनाई देने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच बिहार के राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है।

शनिवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू को भी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। सिंह ने कहा कि एनडीए में शामिल सभी दलों को सम्मान मिलना चाहिए। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद गठित हुई मोदी मं‌ित्रमंडल मंे नीतीश कुमार ज्यादा हिस्सेदारी की उम्मीद कर रहे थे। क्योंकि 6 सीटों पर लड़ने वाली लोजपा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी। तब रामविलास पासवान नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल हुए थे। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार यह चाहते थे कि उनकी पार्टी से कम से कम तीन सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलनी चाहिए थी। ऐसा न होने पर उन्‍होंने सरकार में शामिल न होने का फैसला किया था, लेकिन अब वह अपना हिस्‍सा मांग रहे हैं।

प्रकाशित तारीख : 2021-06-13 08:27:00

प्रतिकृया दिनुहोस्