डीजीपी ने परमबीर की जांच करने में जताई असमर्थता

महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पाण्डेय ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की जांच करने में असमर्थता जताई है। आपको बता दें कि ठाकरे सरकार ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर हफ्ता वसूली का लगाने वाले परमबीर सिंह की जांच का आदेश राज्य के डीजीपी संजय पाण्डेय को दिया था। ऐसे हालात में अब इस जांच के लिए दूसरे अधिकारी को नियुक्त करना पड़ेगा।

कौन हैं संजय पाण्डेय

संजय पाण्डेय 1986 बैच के महाराष्ट्र के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। हाल में उन्हें महाराष्ट्र के पुलिस महासंचालक बनाया गया है। राज्य का सीनियर अधिकारी होने के बाद भी उन्हें अहम पोस्टिंग से दूर रखा गया था। जिसको लेकर उन्होंने इसके पहले भी सीएम को पत्र लिखा था।

परमबीर का लेटर बम

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रुपए हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था। यह आरोप सिंह ने तब लगाया जब उन्हें मुंबई के कमिश्नर पद से हटाकर डीजी होमगार्ड बनाया गया। परमबीर सिंह ने पत्र में लिखा था कि अनिल देशमुख सचिन वझे समेत पुलिस के कई अधिकारियों को डायरेक्ट हफ्ता वसूली के आदेश देते थे।

प्रकाशित तारीख : 2021-05-04 07:16:00

प्रतिकृया दिनुहोस्