कोरोना की भय कम करे सरकार: फड़नवीस

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है। इस स्थिति का सामना करने के लिए केंद्र सरकार सभी आवश्यक सेवाओं को महाराष्ट्र में उपलब्ध करा रही है। इसमे ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की स्टॉक की आपूर्ति शामिल है। लेकिन राज्य के अस्पतालों में इसे सही ढंग से वितरित नही किया जा रहा है। शनिवार को पालघर जिले में कोविड सेंटर का उद्घाटन करने के बाद विपक्ष नेता देवेंद्र फड़नवीस ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा कोरोना की दूसरी लहर में बहुत कम संख्या में कोरोना का लक्षण मालूम पड रहा है। पॉजिटिव आने के बाद लोग भय के कारण तुरंत अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य की व्यवस्था सही ढंग से नही मिल पा रही है, इसलिए सरकार को सबसे पहले लोगों का भय कम करना होगा।

फड़नवीस ने सरकार पर आरोप लगाया कि रेमडेसिविर और ऑक्सीजन को  अधिकतम स्टॉक पावरफुल मंत्रियों के जिलों में मुहैया कराया जा रहा है। बाकी अन्य जिलों की जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा पालघर जैसे जिलों की उपेक्षा की जा रही है। सरकार को  कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी जिले में कितने मरीज, बेड और स्वास्थ्य सुविधाएं हैं। सरकार में ताकतवर मंत्री और नेताओं को उनके जिलों में सभी सुविधाओं को दिया जा रहा है। उनकी यह मानसिकता बन गई है कि हमारे जिले में सब कुछ आना चाहिए। राज्य में सबसे अधिक मृत्यु दर है। कोरोना की इस दूसरी लहर में हर उम्र के लोग और जीवन के सभी क्षेत्र कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। इस दूसरी लहर में 70 से 80 प्रतिशत मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई पड़ रहा है। उन्हें बहुत कम उपचारों से ठीक किया जा सकता है।

प्रकाशित तारीख : 2021-05-02 06:21:00

प्रतिकृया दिनुहोस्