सेंसेक्स 359 अंक चढ़कर 48,065 पर बंद

गुरुवार का दिन शेयर बाजार के लिए काफी टेंशन भरा रहा। सुबह कमजोर शुरुआत के बाद शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव का दौर रहा। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली। बाजार बंद होने के कुछ घंटे पहले तक जमकर खरीदारी हुई और शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए।

गुरुवार को बीएसई के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 359 अंक चढ़कर यानी 48,065 पर बंद हुआ। तो वहीं निफ्टी 102 अंकों की बढ़त के साथ 14,399 पर बंद हुआ। बता दें कि वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले बाजार में रामनवमी के चलते कारोबार नहीं हुआ था। इससे पहले मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। मंगलवार को Sensex 228 अंक गिरकर 47,721 पर बंद हुआ था। वहीं Nifty 132 अंकों की गिरावट के साथ 14,227 बंद हुआ था।

गुरुवार को बाजार बंद होते समय विप्रो के शेयर में जबरदस्त तेजी देखी गई। बाजार को आज विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील ने सहारा दिया। इन शेयरों में जबरदस्त बढ़त देखी गई। विप्रो के शेयर में 3% से ज्यादा उछाल रहा। वहीं, ICICI BANK और TATA Steel के शेयर 3-3% उछले। इसके अलावा JSW STEEL और HDFC के शेयर टाॅप गेनर्स में रहे। वहीं  गुरुवार को SHREECEM, TITAN, हिंदुस्तान यूनिलिवर, TATA CONSUM और NESTLEIND के शेयर में गिरावट रही। ये गुरुवार के टाॅप लूजर्स में शामिल रहे।

भारतीय बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे हैं। बुधवार को अमेरिका में DOW 300 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ, इधर एशिया में मजबूती देखने को मिली रही है। SGX NIFTY में 150 अंकों जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। दो दिन की गिरावट का बाद बुधवार को अमेरिकी बाजारों में रिकवरी आई टेक और बैंक शेयरों से अमेरिकी बाजार उछले हैं। डॉलर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। 10 साल की बांड यील्ड दायरे में है। US मार्केट में स्मॉल कैप शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इन्वेट्री बढ़ने से ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के पास दिख रहा है। 

प्रकाशित तारीख : 2021-04-23 06:44:00

प्रतिकृया दिनुहोस्