डल झील के कुछ रोचक तथ्य

श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील (Pinterest)

डल झील श्रीनगरकश्मीर की एक प्रसिद्ध झील है। १८ किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई यह झील तीन दिशाओं से पहाड़ियों से घिरी हुई है। यह जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है।

इसमें सोतों से तो जल आता है साथ ही कश्मीर घाटी की अनेक झीलें आकर इसमें मिलती हैं। इसके चार प्रमुख जलाशय हैं गगरीबल, लोकुट डल, बोड डल तथा नागिन। लोकुट डल के मध्य में रूपलंक द्वीप स्थित है तथा बोड डल जलधारा के मध्य में सोनालंक द्वीप स्थित है।

भारत की सबसे सुंदर झीलों में इसका नाम लिया जाता है। पास ही स्थित मुगल वाटिका से डल झील का सौंदर्य अप्रतिम नज़र आता है। पर्यटक जम्मू-कश्मीर आएँ और डल झील देखने न जाएँ ऐसा हो ही नहीं सकता।डल झील के मुख्य आकर्षण का केन्द्र है यहाँ के शिकारे या हाउसबोट।

सैलानी इन हाउसबोटों में रहकर झील का आनंद उठा सकते हैं। नेहरू पार्क, कानुटुर खाना, चारचीनारी आदि द्वीपों तथा हज़रत बल की सैर भी इन शिकारों में की जा सकती है। इसके अतिरिक्त दुकानें भी शिकारों पर ही लगी होती हैं और शिकारे पर सवार होकर विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ भी खरीदी जा सकती हैं। तरह तरह की वनस्पति झील की सुंदरता को और निखार देती है।

कमल के फूल, पानी में बहती कुमुदनी, झील की सुंदरता में चार चाँद लगा देती है। सैलानियों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन जैसे कायाकिंग (एक प्रकार का नौका विहार), केनोइंग (डोंगी), पानी पर सर्फिंग करना तथा ऐंगलिंग (मछली पकड़ना) यहाँ पर उपलब्ध कराए गए हैं। डल झील में पर्यटन के अतिरिक्त मुख्य रूप से मछली पकड़ने का काम होता है।

डल झील के कुछ रोचक तथ्य !!

कश्मीर के बारे में जो सुनने को मिलता है कश्मीर उससे भी कहीं ज्यादा खूबसूरत है | किताबों में लिखा गया है कि कश्मीर धरती का स्वर्ग है| पर अगर आप यहां पर जाएंगे तो आपको यह जगह स्वर्ग से भी बढ़कर लगेगी। दिल्ली झील को श्रीनगर का गहना और कश्मीर के मुकुट के नाम से भी जानते हैं| डल झील यहां की दूसरी लोकप्रिय झील है और इससे पहले वाली झील का नाम दिल्ली झील है । डल झील की सबसे ज्यादा खास बात तो यह है कि यहां पर जलाशयों के बीच में छोटे-छोटे द्वीप  बने हुए हैं

डल झील का सबसे ज्यादा आकर्षण करने वाला नजारा हाउसबोट का होता है। जम्मू कश्मीर की लोकल भाषा के अंदर हाउसबोट को शिकारा भी कहा जाता है। यहां पर शिकारे के माध्यम से आप यहां के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा आरामदायक तथा संतुष्ट होकर कर सकते हैं | यहां पर सबसे मुख्य तौर पर होने वाला काम झील में से मछलियों को पकड़ना है। अगर आप यहां पर कोई शॉपिंग करना चाहते हैं तो आपको शिकारे से शॉपिंग करनी पड़ेगी । क्योंकि यहां पर सभी दुकानें शिकारे में बनी हुई होती हैं | आप यहां पर शॉपिंग के अलावा एक रोमांचित कर देने वाले अनुभव को भी महसूस करेंगे।

प्रकाशित तारीख : 2021-04-11 17:16:00

प्रतिकृया दिनुहोस्