कांग्रेस ने कश्मीर को आतंकवाद में झोंका, असम में कराई घुसपैठ

असम के विधानसभा चुनाव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रचार के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने तृष्टिकरण की राजनीति की। कश्मीर को आतंकवाद के हवाले किया तो असम में घुसपैठ करवाई। योगी ने कहा कि असम की धरती शंकरदेव के कारण बच पाई थी। कांग्रेस की कूटनीति चलती और उनका षड़यंत्र सफल होता तो असम की धरती भारत के लिए उसी तरह खतरा पैदा करती, जिस तरह घुसपैठियों ने बहुत सारे राज्यों में किया। घुसपैठ कांग्रेस के तृष्टिकरण के कारण हुई। यूपी सीएम ने कहा कि राष्ट्रवाद की अलख जगाकर शंकरदेव ने देश को बचाने में अपना योगदान दिया। घुसपैठ की समस्या के प्रति सचेत किया था। कांग्रेस की नीति तृष्टिकरण और सत्ता प्राप्त करने की थी न कि असमवालों के लिए कुछ करने की।

योगी ने कहा कि असम की धरती पूज्यनीय है। इस धरती ने कई साहित्यकार दिए हैं। खेल रत्न दिए हैं। विभूतियों पर गर्व होना चाहिए। छह सालों में भाजपा की सरकार ने विकास की योजनाओं को हर एक नागरिक तक पहुंचाया है। किसी भी जाति, क्षेत्र, मजहब, भाषा या धर्म को नहीं देखा। हर किसी को योजनाओं का लाभ दिया। योगी ने कहा कि बंगाल में पैदा होने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहते थे कि देश में दो प्रधान, दो विधान, दो कानून और दो निशान नहीं चलेंगे।

 हम कश्मीर के लिए लड़ा करते थे। 1952 में कांग्रेस ने भारत के संविधान में धारा 370 डालकर कश्मीर को आतंकवाद के हवाले कर दिया था। बीजेपी ने धारा 370 खत्म करके कश्मीर को आतंकवाद के चुंगल से बचाया।

'राम के बिना भारत का काम नहीं चलता'

यूपी सीएम ने कहा कि कामाख्या मंदिर में भी जय श्री राम सुनाई पड़ा। हमारा संबोधन हैं राम, सभ्यता, संस्कृति हैं। राम ने भारत को दिशा दी है। राम के बिना भारत का काम नहीं चल सकता है। कहते थे राम लला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। इस सपने को पीएम नरेंद्र मोदी ने साकार किया है।

'तीन तलाक वाले होंगे जेल में'

तीन तलाक पर पाबंदी है। जो तीन तलाक देगा तो भारत की जेलें उसका इंतजार करेंगी। बहन बेटियों को सुरक्षा पीएम मोदी ने ही दी है। देश का दुश्मन देश के अंदर घुसपैठ करेगा तो उसके ऊपर एयर स्ट्राइक की जाएगी।

प्रकाशित तारीख : 2021-03-18 08:18:00

प्रतिकृया दिनुहोस्