पुलिस आयुक्त का तबादला सरकार का दिखावा

निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वझे मामले को लेकर राज्य की गरमाई सियासत के बीच बुधवार को गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह का तबादला कर दिया। परमवीर सिंह की तबादले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि सरकार मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को हटाकर एक बड़ा कदम उठाने का दिखावा कर रही है, राजनीतिक आशीर्वाद ने एक पुलिस अधिकारी जो सरकारी मशीनरी का उपयोग कर अपराध कर रहा है। इससे राज्य की कानून -व्यवस्था से जनता का विश्वास  उठ जाएगा। इसलिए नैतिकता के आधार पर राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख को मंत्री पद इस्तीफा दे देना चाहिए।

ऐसी मांग पाटिल ने की है,उन्होंने कहा कि पिछले कुछ से राज्य में चल रहे मामले की जवाबदारी स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को  गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा लिया जाना चाहिए। चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास रखे गए विस्फोटक पदार्थ के बाद से ही विपक्ष नेता  देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही थी लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही थी, लेकिन अब एनआईए की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। अगर पुलिस उद्योगपतियों को डराने-धमकाने के लिए विस्फोटक लगा रही है, तो यह सवाल उठने लगा है कि जनता किससे मदद मांगेगी। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति खतरे में है। सरकार को स्थिति के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और गृह मंत्री अनिल देशमुख को इस्तीफा देना चाहिए।

प्रकाशित तारीख : 2021-03-18 08:11:00

प्रतिकृया दिनुहोस्