कांग्रेस ने 'बागियों' को सिखाया सबक

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 30 प्रचारकों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कई और बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में जी-23 के नेताओं को जगह नहीं दी गई है, जो कांग्रेस आलाकमान के कामकाज के तरीकों से खफा हैं। 

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में इनका नाम शामिल

बता दें कि कांग्रेस ने 12 मार्च को अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम शामिल हैं।  इसके अलावा सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, अभिजीत मुखर्जी (पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बेटे), और मोहम्मद अजहरुद्दीन सरीखे नेताओं का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है। 

बंगाल में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने वालों में मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल, कमलनाथ, अधीर रंजन चौधरी, बीके हरिप्रसाद, सलमान खुर्शीद, रणदीप सुरजेवाला, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, अब्दुल मन्नान, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपा दासमुंसी, एएच खान चौधरी, दीपेन्द्र हुड्डा, अखिलेश प्रसाद सिंह, रामेश्वर, आलमगीर आलम, पवन खेरा, बीपी सिंह का नाम भी शामिल है। 

गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, राज बब्बर, मिलिंद देवड़ा, भूपिंदर सिंह हुड्डा, मनीष तिवारी, वीरप्पा मोइली, पीजे कुरियन, संदीप दीक्षित, जितिन प्रसाद, रेणुका चौधरी, विवेक तन्खा, मुकुल वासनिक, अरविंदर सिंह लवली जैसे नेताओं को इस लिस्ट में जगह नहीं दी गई है। ये लोग जी-23 के सदस्य हैं।

प्रकाशित तारीख : 2021-03-13 07:15:00

प्रतिकृया दिनुहोस्