एक बार फिर बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम, जानिए कितना हो गया महंगा

जनता एक ओर जहां पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से महंगाई का सामना कर रही है, वहीँ रसोई गैस के सिलेंडर में भी लगातार इजाफा जारी है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में सोमवार से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस मूल्य बदलाव के बाद नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम (किलो) घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 819 रुपये होगी। जबकि, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 95 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाकर 1614 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है।

अमूमन ऐसा होता है कि हर महीने की शुरुआत में एलपीजी की कीमतों में बदलाव होता है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत जनवरी 2021 में 694 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 4 फरवरी, 2021 को एक सिलेंडर 719 रुपये कर दी गई। 15 फरवरी, 2021 को दिल्ली में एक बार फिर कीमत बढ़ाकर 769 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई।

प्रकाशित तारीख : 2021-03-01 13:44:00

प्रतिकृया दिनुहोस्