पर्यावरण की रक्षा करते हुए करेंगे विकास

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को एमएमआरडीए के बांद्रा स्थित कलानगर जंक्शन फ्लाइओवर की एक मार्गिका, शिवडी से वर्ली उन्नत मार्ग परियोजना का भूमिपूजन, बीकेसी में साइकिल ट्रैक, फुटपाथ का लोकार्पण और स्मार्ट पार्किंग का उद्घाटन किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का काम योजनाबद्ध तरीके से चल रहा है और पर्यावरण को संरक्षित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।    

सुनियोजित विकास पर जोर

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई में आगे सुनियोजित विकास पर जोर दिया जाएगा। एमएमआरडीए के बुनियादी सुविधाओं के कार्य चुनौतीपूर्ण और सराहनीय हैं। मुंबई में ट्रैफिक की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस पर स्मार्ट तरीके से उपाय योजना बनाने की जरूरत है। इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था आधुनिक तरीके से की जानी चाहिए। सार्वजनिक परिवहन प्रणाली पर जोर देते हुए यह देखना भी महत्वपूर्ण होगा कि यह सभी के लिए किफायती कैसे हो सकती है। मुंबई जैसे शहर में आज भी साइकिल चलाई जाती है, इसके लिए अलग से ट्रैक की आवश्यकता है। इन सभी विकासों के काम करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है।    

तेजी से आगे बढ़ रही हैं परियोजनाएं: शिंदे  

नगर विकास मंत्री तथा एमएमआरडीए के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर कहा कि ये मुंबई की महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा की परियोजनाएं हैं। इससे ट्रैफिक में बड़ा सुधार होगा, समय और पैसे की बचत होगी। मुंबई और नवी मुंबई तथा रायगढ को जोड़ने वाली परियोजना काफी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के कार्यों के अलावा एमएमआरडीए ने कोविड संकट के समय एक बड़ा कोविड सेंटर भी बनाया। यह काफी उल्लेखनीय है। एमएमआरडीए की सभी परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

आगे बढ़ते विकास के कार्य  शिवड़ी से वर्ली उन्नत मार्ग  

प्रस्तावित एलिवेटेड मार्ग की लंबाई तकरीबन 4.5 किलोमीटर है। इससे मुंबई ट्रांसहार्बर परियोजना से आने वाले ट्रैफिक को शिवडी-वर्ली उन्नत मार्ग से वर्ली तक पहुंचने और बांद्रा-वर्ली सी लिंक से पश्चिमी उपनगरों में पहुंचने में आसानी होगी।

प्रकाशित तारीख : 2021-02-22 08:31:00

प्रतिकृया दिनुहोस्