केरल में गरजे योगी: हाईकोर्ट की सलाह के बाद भी नहीं बना लव जिहाद के खिलाफ कानून

एएनआई
एएनआई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को केरल में थे। उन्होंने राज्य की वाम मोर्चा सरकार को निशाने पर लिया। योगी ने कहा कि वर्ष 2009 में केरल उच्च न्यायालय ने यहां की सरकार का ध्यान 'लव जिहाद' की ओर आकर्षित किया था, लेकिन यहां की सरकार 'लव जिहाद' के खिलाफ कोई कानून नहीं बना पाई। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार ने 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त क़ानून बना दिया है। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में केरल की एक कोर्ट ने कहा कि लव जिहाद केरल को इस्लामिक राज्य बनाने की साजिश का हिस्सा है। इसके बाद भी यहां की सरकार सोती रही और इस राज्य व देश के खिलाफ साजिश की परवाह नहीं की। लव जिहाद के खिलापफ कोई प्रभावी कानून नहीं बनाया गया, इसलिए केरल में भाजपा की सरकार चाहिए। 

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि चाहे केरल में माकपा सरकार रही हो या कांग्रेस सरकार, उन्होंने सिवाय भ्रष्टाचार के कुछ नहीं किया। ये लोग राज्य की जनता की भावनाओं से खेलते रहे और अपने राजनीतिक लाभ के लिए केरल को संकट में डाल दिया। 

भाजपा की विजय यात्रा का आगाज
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने केरल के कासरगोद से भाजपा की विजय यात्रा का शंखनाद किया। इस मौके पर केरल भाजपा के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन भी मौजूद थे। 

 

प्रकाशित तारीख : 2021-02-21 19:35:00

प्रतिकृया दिनुहोस्