सेंसेक्स पहली बार 50 हजार के पार बंद

शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। BSE सेंसेक्स 458 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 50,255.75 पर बंद हुआ है। इंडेक्स ने इस दौरान 50,526.39 के रिकॉर्ड स्तर को भी छुआ। इससे पहले इंडेक्स ने इंट्राडे में 21 जनवरी और दो फरवरी को भी 50 हजार का आंकड़ा पार किया था। निफ्टी इंडेक्स 142 अंक ऊपर 14,789.95 बंद हुआ है।

इंडेक्स ने भी 14,868.85 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। बाजार की बढ़त में सरकारी बैंक और फार्मा सेक्टर के शेयर सबसे रहे। इसके चलते निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2.79% और PSU इंडेक्स 2.61% ऊपर बंद हुए हैं। एक्सचेंज पर 3,141 शेयरों में कारोबार हुआ। 1,783 शेयरों में बढ़त और 1,202 में गिरावट के साथ बंद हुए हैं। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी बढ़कर 198.47 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह मंगलवार को 196.60 लाख करोड़ रुपए था।

प्रकाशित तारीख : 2021-02-04 08:49:00

प्रतिकृया दिनुहोस्