सेंसेक्स 937 अंक फिसल कर 47,410 पर बंद

बजट से पहले बाजार लगातार चौथे दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। BSE का सेंसेक्स बुधवार को 937.66 अंक नीचे, 47,409.93 पर बंद हुआ। इसमें इंडसइंड बैंक और टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 4-4% की गिरावट के साथ बंद हुए। ओवरऑल मार्केट की गिरावट में बैंकिंग और मेटल शेयर आगे रहे। इससे पहले बाजार में लगातार चार दिन गिरावट पिछले साल सितंबर में देखने को मिली थी।

दुनियाभर के बाजारों में सुस्त कारोबार हुआ। दोपहर बाद खुला यूरोपियन मार्केट भी सपाट कारोबार कर रहा है। केंद्रीय बजट एक फरवरी के पेश होगा। इससे पहले निवेशक नर्वस हैं। माना जा रहा है कि बजट बाजार के लिए अच्छा नहीं होगा। इससे पहले बाजार में लगातार तेजी थी। बजट से पहले निवेशक ऊंचे भाव शेयर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। रिलायंस, TCS, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट रही। इसका असर इंडेक्स पर भी दिखा। 60% शेयरों में गिरावट BSE पर 3,063 शेयरों में कारोबार हुआ। 1,073 शेयरों में बढ़त और 1,840 में गिरावट रही। यानी 60% शेयरों में गिरावट आई है। चौतरफा गिरावट के चलते एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट 2.6 लाख करोड़ रुपए घटकर 189.59 लाख करोड़ रुपए रह गया है।

प्रकाशित तारीख : 2021-01-28 08:04:00

प्रतिकृया दिनुहोस्