लद्दाख में बर्फ बनी झील पर ITBP के जवानों ने तिरंगे संग मनाया गणतंत्र दिवस, VIDEO देख शौर्य से भर जाएंगे

देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली के राजपथ पर जहां भारत की ताकत की झलक दिखेगी तो वहीं लद्दाख में भी जवान देश के शौर्य और सम्मान का यह पर्व मनाते दिखाई दिए।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान लद्दाख में 17000 फीट पर माइनस 25 डिग्री तापमान के बीच बर्फ बन गई झील पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मानते दिखे। 

बता दें कि दिल्ली के राजपथ पर आज परेड कई मायनों में अलग  है। कोरोना महामारी के साये में हो रही परेड में कुछ बदलाव ज़रूर किए गए हैं।आइये आपको बतलाते हैं कि इस बार परेड में क्या ख़ास होगा।

महामारी के खतरे के मद्देनजर इस बार परेड विजय चौक से शुरू होकर नेशनल स्टेडियम तक जाएगी जबकि हर बार परेड राजपथ से शुरू होकर लाल किले तक जाती थी। इस वजह से इसकी लंबाई करीब 8 किलोमीटर की बजाय महज साढ़े तीन किलोमीटर के आसपास ही होगी।

प्रकाशित तारीख : 2021-01-26 11:53:00

प्रतिकृया दिनुहोस्