'निवार' की तबाही के बाद ग्रामीणों की चमकी किस्मत

चक्रवाती तूफान 'निवार' कुछ लोगों के लिए मुसीबत बनकर आया तो कुछ की किस्मत चमक गई। 

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाड के समुद्र तटों पर कुछ लोगों को सोने के छोटे-छोटे टुकड़े मिले हैं। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सोना खोजने के लिए किनारे पर पहुंच गए। सोने के टुकड़े मिलने की खबर जैसे ही फैली भारी बारिश और ठंड के मौसम में भी यू कोठापल्ली ब्लॉक के उप्पाडा और सुरदापेटा गांवों के लोग समुद्र किनारे सोना खोजने पहुंच गए। उनको उम्मीद है कि उनको भी सोने का टुकड़ा मिलेगा।

यू कोठापल्ली के पुलिस उप-निरीक्षक बी लोवा राजू ने बताया कि हमारी जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह समुद्र के किनारे आए चार-पांच मछुआरों को रेत पर कुछ सुनहरे मोतियों जैसे सोने के टुकड़े मिले हैं। जो कि कुछ सौ रुपए की कीमत के थे।

प्रकाशित तारीख : 2020-11-29 08:15:00

प्रतिकृया दिनुहोस्