प्रदेश को मिली पहली पीएसी महिला बटालियन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पहली पीएसी महिला बटालियन के परिसर की आधारशिला रखते हुए रविवार को सूबे में पीएसी की तीन महिला बटालियन के गठन का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल एवं प्रदेश की पहली पीएसी महिला बटालियन के परिसर की नींव रखी। इसके अलावा लखनऊ और बदायूं में भी पीएसी महिला बटालियन गठित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज वह गोरखपुर बटालियन के परिसर का शिलान्यास कर रहे हैं। पीएसी की यह बटालियन महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस बटालियन के जरिए प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का एक बेहतर माहौल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया था। वर्ष 2017 में जब भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई, तो उस समय उत्तर प्रदेश पुलिस में डेढ़ लाख पद खाली थे। पीएसी की 54 कंपनियां समाप्त कर दी गई थी। हमारी सरकार बनने के बाद इन भर्तियों को व्यवस्थित किया गया।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-10 13:01:36

प्रतिकृया दिनुहोस्