सरकार के स्वच्छता अभियान का उन्नाव के जिला चिकित्सालय में कोई असर नहीं

जनपद के सदर अस्पताल उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय उन्नाव में गंदगी का बेहद बोलबाला है सरकार के स्वच्छता अभियान का यहां पर कोई असर नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त चिकित्सालय के वार्ड में जहां गंदगी का अंबार है। वही मरीजों को दिए जाने वाले कंबल पूरी तरह से गंदगी से सने हुए होते हैं। जिससे मरीजों में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।

यहां भर्ती मरीजों के अनुसार यहां के कर्मचारी कितने निरंकुश है कि अगर उनसे गंदे चादरों या कमम्बलों के बारे में कहा जाता है तो वह उल्टे दुर्व्यवहार में उतर आते हैं। सरकार आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का समय-समय पर कहती रहती है, किंतु सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का  कितना बुरा हाल है।

यह एक चिंता का विषय है। यहां भर्ती  मरीजों में ने बताया है कि जो  उन्हें भोजन परोसा जाता है वह अत्यंत घटिया किस्म का होता है और शिकायत करने पर यह कह दिया जाता है कि अगर पसंद नहीं है तो बाहर से मंगा कर खाओ। ऐसी स्थिति में सरकार का आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का वादा पूरी तरह से खोखला नजर आता है।

मरीजों ने स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री से इस उन्नाव सदर अस्पताल में व्याप्त गंदगी और कर्मचारियों के द्वारा मरीजों के साथ किए जाने वाले अभद्र व्यवहार  की.जांच कराए जाने की मांग की है।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-07 13:37:01

प्रतिकृया दिनुहोस्