चीन से भारत आए 5 लोगों में काेरोना वायरस के लक्षण,आर्मी हॉस्पिटल शिफ्ट किया

भारत में चीन से आए 5 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए हैं। इसलिए उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन से प्रारंभ हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया के कई देशों में फैल गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि दुनिया के 18 से ज्यादा देशों में कोरोना ने पैर पसार लिए हैं। ऐसे में कई देश चीन से लोगों को एयरलिफ्ट करा रहे हैं, भारत ने भी 647 लोगों को एयरलिफ्ट कर चीन से निकाला है।

डॉक्टरों ने बताया कि चीन से आए लोगों में से 5 लोगों को सर्दी और खांसी के लक्षण दिखाई दिए हैं। ऐसे में उन 5 लोगों को दिल्ली के सैन्य अस्पताल में भेज दिया गया है।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-05 00:44:46

प्रतिकृया दिनुहोस्