324 भारतीयों को लेकर आ रही है एयर इंडिया की स्‍पेशल फ्लाइट

एयर इंडिया का स्‍पेशल विमान चीन के वुहान एयरर्पाेट से शनिवार तड़के दिल्‍ली के लिए उड़ान भर चुका है। यह विमान अपने साथ 324 भारतीयों को वापस ला रहा है। वुहान, हुबेई की प्रांतीय राजधानी है। यहां 700 से अधिक भारतीय रहते हैं। चीन में अब तक करॉना ने 213 लोगों की जान ले ली है और अब तक 10,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

एयर इंडिया के एक प्रवक्‍ता ने बताया, '324 यात्रियों के साथ वुहान से भारत के लिए स्‍पेशल फ्लाइट उड़ान भर चुकी है। इसके भारत सुबह 7:30 बजे तक पहुंचने की संभावना है।' इस बीच चीन के वुहान से देश लौटने वाले भारतीयों की जांच के लिए सेना ने बड़ी तैयारी की है। भारतीयों को लाने चीन के लिए उड़ा एयर इंडिया का प्लेन वुहान में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे लैंड कर गया था।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-01 23:42:23

प्रतिकृया दिनुहोस्