रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- देश नहीं भूलेगा बलिदान

चीन के साथ लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के सीओ रैंक के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। सेना ने इसकी पुष्टि की। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि देश इन वीर जवानों का बलिदान कभी नहीं भूलेगा। 

रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। मैं शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ा हूं। राष्ट्र इस कठिन घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत की वीरता के शौर्य और साहस पर गर्व है।'

प्रकाशित तारीख : 2020-06-17 14:25:57

प्रतिकृया दिनुहोस्