सीमा पर तनाव, राहुल का राजनीति भी शुरू

चीन ने भारत को 45 साल बाद फिर धोखा दिया। सोमवार रात लद्दाख में बातचीत करने गए भारतीय जवानों पर पर चीन की सेना ने हमला कर दिया। यह हमला पत्थरों, लाठियों और धारदार चीजों से किया गया। इसमें भारत के कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 सैनिक शहीद हो गए। 

तीन घंटे चली यह झड़प दुनिया की दो एटमी ताकतों के बीच लद्दाख में 14 हजार फीट ऊंची गालवन वैली में हुई।

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री कहां हैं? वे छिपे हुए क्यों हैं? अब बहुत हुआ। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ। हमारे सैनिकों को मारने की चीन की हिम्मत कैसे हुई। वह हमारी जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत कैसे कर सकता है?’’

प्रकाशित तारीख : 2020-06-17 10:22:22

प्रतिकृया दिनुहोस्