विदेश मंत्रालय ने कहा- नए नक्शे पर नेपाल का पक्ष कमजोर

नेपाल की संसद ने देश के विवादित राजनीतिक नक्शे को लेकर पेश किए गए संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही भारत से चल रहे सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच उसने बातचीत की उम्मीद को लगभाग समाप्त कर दिया है। बता देंं कि नेपाल के इस नए नक्शे में भारतीय सीमा से लगे लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को दिखाया गया है।

नेपाल के इस हरकत के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रतिनिधि अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि हमने नोट किया है कि नेपाल की प्रतिनिधि सभा ने भारतीय क्षेत्र को शामिल करने के लिए नेपाल के नक्शे को बदलने के लिए एक संविधान संशोधन बिल पारित किया है। हमने इस मामले पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है।

प्रकाशित तारीख : 2020-06-13 21:33:50

प्रतिकृया दिनुहोस्