Sonu Sood की नई उड़ान, असम के 180 मजदूरों को फ्लाइट से घर भिजवाया

प्रवासी मजूदरों को बस, ट्रेन और हवाई जहाज से देश के अलग राज्यों में उनके घरों तक पहुंचाने के के चलते शिवसेना की आलोचना का शिकार बनने के बावजूद सोनू सूद द्वारा मजदूरों की मदद करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

सोनू सूद ने मजदूरों की मदद करने के लिए आज एक बार फिर से हवाई जहाज का सहारा लिया। आज सुबह 7.00 बजे की एयर एशिया की प्लाइट से सोनू सूद ने 180 मजदूरों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी  महाराज हवाई अड्डे से असम के सिचलर के लिए रवाना किया. इस मौके पर सोनू सूद खुद एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

उल्लेखनीय है सोनू सूद ने जिन 180 मजदूरों को फ्लाइट से रवाना किया, वे सभी मजदूर पुणे में काम करते थे और अपने घरों के लिए जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की आस में मुंबई आए हुए थे। मगर ‘निसर्ग’ तूफान के चलते ये सभी मजदूर 3 जून से मुंबई के बांद्रा इलाके में फंसे हुए थे।

बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास दिन गुजार रहे इन सभी मजदूरों को खाने खिलाने से लेकर उनके रहने का इंतजाम सोनू सूद और सामाजिक कार्यों में उनकी पार्टनर नीति गोयल ने मिलकर किया।

प्रकाशित तारीख : 2020-06-10 09:13:57

प्रतिकृया दिनुहोस्