संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली मे प्रत्येक वर्ष की तरह

26 जनवरी ”गणतंत्र दिवस के रूप में काफी जोश और सम्मान के साथ मनाया गया” केंद्र शासित संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली मे प्रत्येक वर्ष की तरह “26 जनवरी” को 71 वा गणतंत्र दिवस के रूप मे काफी जोश और सम्मान के मनाया गया।

26 जनवरी “गणतन्त्र दिवस” दिन भारत के तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्वों में से एक है। यह वह दिन है जब भारत में गणतंत्र और सविधान लागू हुआ था। यही वजह है कि इस दिन को हमारे देश के आत्मगौरव और सम्मान से भी जोड़ा जाता है।

इस दिन देश भर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इसी दरम्यान आज सिलवासा ग्राउंड पर समाहर्ता संदीप कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसके पुलिस एवं अन्य दलों द्वारा परेड किये गए व कई संस्कृति कार्यक्रम भी हुए।

दानह के सभी स्कूलों और सरकारी दफतरों में इसे काफी धूम-धाम के साथ मनाया गया। साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

प्रकाशित तारीख : 2020-01-31 04:27:51

प्रतिकृया दिनुहोस्