फरवरी में भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने फरवरी में भारत आएंगे। इस दौरान वह गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट का भी दौरा करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री विजय बुधवार को दिल्ली के शास्त्री नगर में चुनावी रैली कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'पूरे एशिया में साबरमती रिवरफ्रंट सबसे स्वच्छ नदी बन चुकी है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सुनिश्चित किया है। जापान और इस्राइल जैसे देशों के प्रधानमंत्रियों ने भी यहां का दौरा किया और वह इसे देखकर चकित हो गए थे।'

उन्होंने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी फरवरी में भारत आएंगे और वह भी रिवरफ्रंट का दौरा करेंगे।' हालांकि उन्होंने तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

प्रकाशित तारीख : 2020-01-30 12:02:48

प्रतिकृया दिनुहोस्