सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं रिया चक्रवर्ती

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर भावुक हो गईं। सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि है। सुशांत के फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सुशांत को याद कर रहे हैं।

इस बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत सिंह के साथ की चार थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा कि मैं हर दिन तुम्हें याद करती हूं (मिस यू एवरी डे)। इसके साथ रिया ने ब्लैक हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है।

इन सभी फोटोज में रिया और सुशांत एक दूसरे के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह का निधन हो गया था। वह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

प्रकाशित तारीख : 2022-06-14 19:38:00

प्रतिकृया दिनुहोस्