बारात के आते ही खुशी से नाचने लगी दुल्हन, देखें डांस का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो शादी समाराहे के समय का है।

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि जैसे ही मैरिज हाऊस में दूल्हे की एंट्री होती है वैसे ही दुल्हन डांस करने लगती है।

दूल्हन का डांस करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जैसे ही बारात द्वार पर आती है तो दुल्हन अपने दूल्हे को ढूंढने लगती है। इसके बाद वह दूल्हे को बुलाकर बॉलीवुड सॉन्ग पर नाचना शुरू कर देती है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि वेन्यू के बाहर दुल्हन अपने रिश्तेदार और सहेलियों के साथ खड़ी होती है। दुल्हन को अपने दूल्हे का इंतजार होता है। जैसे ही दूल्हा दिखता है तो वह उसे अपने पास बुलाने लगती है।

दूल्हा और दुल्हन एक साथ बॉलीवुड फिल्म 'खलनायक' का मशहूर सॉन्ग 'पालकी पर होकर सवार चली मैं' पर डांस करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं, जिसे देखकर आस-पास खड़े लोग भी नाचने लगे। वायरल वीडियो को फेसबुक पर Ruchi Prajapati Malaniya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि दुल्हन ने गजब का डांस किया है।

प्रकाशित तारीख : 2021-08-23 08:19:00

प्रतिकृया दिनुहोस्