अहाना ने लगाया हॉटनेस का तड़का

फिल्मों में अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अहाना कुमरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में फोटो शेयर कर एक बार फिर हॉटनेस का तड़का लगाया है। अहाना ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह फिरोजी कलर की प्रिंटेड बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस किसी पत्थर पर खड़ी दिखाई दे रही हैं।

इस दौरान एक्ट्रेस अपने हाथों से बालों को संवारती दिख रही हैं। फोटो शेयर करके एक्ट्रेस ने लिखा है कि एक सास एक दिन मूल बातें दूर रखता है… अहाना की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस फोटो पर फैंस तरह तरह से लाइक और कमेंट कर रहे हैं। फैंस के साथ ही सेलेब्स को एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज भा रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आहना ने हाल ही में ‘इंडिया लॉकडाउन’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर कर रहे हैं। हाल ही में वह वेब सीरीज सैंडविच फॉरएवर में नजर आई थीं। अहाना को असली पहचान लिस्ट इन एक बुर्का से मिली थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस का बोल्ड लुक दिखाई दिया था। वैसे एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन के साथ युद्ध सीरियल में दिखाई दी थी।

प्रकाशित तारीख : 2021-06-28 11:38:00

प्रतिकृया दिनुहोस्