दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं कपिल शर्मा, फैंस ने दी बधाई

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। वहीं खबरों के मुताबिक अब जल्द ही कपिल का शो ऑफ एयर होने जा रहा है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। वहीं अब कपिल ने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी पत्नी दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इसलिए कपिल अपनी पत्नी के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं। इसलिए वे शो को कुछ समय के लिए बंद कर रहे हैं। 

कपिल शर्मा ने इस बात की जानकारी ट्विटर द्वारा दी। कपिल ने गुरुवार को ट्वीट किया उन्होंने #AskKapil के जरिए से अपने मन की बात कही इस दौरान कपिल ने कई सवालों के जवाब दिए  फिर कपिल से फैंस ने सवाल किया कि आप शो क्यों बंद कर रहे हैं। फैंस के इस सवाल का जवाब  देते हुए कहा कि वे अब अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए पत्नी के साथ घर पर समय बिताना चाहते हैं। कपिल के इतना कहने पर कमेंट और बधाईयों की लाइन लग गई। 

फैंस इस बात को जानकर काफी खुश हुए। वहीं इस बात को सुनने के बाद एक यूजर ने कपिल से पूछा की आप अनायरा के लिए क्या चाहते हैं लड़की या लड़का। इसके बाद कपिल ने बोला की लड़की या लड़का जो भी हो स्वस्थ हो। बता दें कि कपिल शर्मा ने साल 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की थी। वहीं एनिवर्सरी से पहले ही कपिल पिता बन गए थे। 

वहीं ये भी बता दें कि कपिल के शो के बंद होने की बात ने फैंस को हैरान कर दिया था। कपिल की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। वहीं एक खबर यह भी आ रही है कि शो की TRP गिरने की वजह से शो बंद हो रहा है, लेकिन कपिल ने इस बात से पर्दा उठाया है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि कपिल के शो का नया सीजन जल्द ही शुरू होगा। 

प्रकाशित तारीख : 2021-01-28 20:49:00

प्रतिकृया दिनुहोस्