प्रियंका ने जाहिर की खुशी

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सिनेमा तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द व्हाइट टाइगर को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। इस बीच उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर को एक खास सफलता मिली है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' पूरी दुनिया में नंबर एक फिल्म बन गई है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली फिल्मों की एक रैंकिंग रिपोर्ट को साझा किया है। इस रिपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर नंबर एक पर है। जबकि हॉलीवुड फिल्म आउटसाइड द वायर नंबर दो पर है। प्रियंका चोपड़ा ने इस रैंकिंग रिपोर्ट के साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने रिपोर्ट के पोस्ट में लिखा, 'द व्हाइट टाइगर' को दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 फिल्म बनता देखकर काफी उत्साहित हूं!! सभी के साथ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। देखते रहिए और मुझे बताइए कि आप क्या सोचते हैं।’सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। 

 

प्रकाशित तारीख : 2021-01-28 08:14:00

प्रतिकृया दिनुहोस्