ने प्रेग्नेंसी की तस्वीरों के साथ लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट- 'जन्म लूंगी मैं मां के रूप में

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी प्रेग्नेंट हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान की तरह ही अनीता भी सोशल मीडिया में अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े अपडेट दे रही हैं। मगर, उससे अहम बात यह है कि वो इस पीरियड में अपने अनुभवों को भी शेयर कर रही हैं। अनीता ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ एक बेहद ख़ूबसूरत और इमोशनल मैसेज लिखा है, जो किसी भी मां के दिल को छू लेगा।

अनीता की तस्वीर किसी फोटोशूट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- किसी किताब के रूप में नहीं। किसी पोइट्री में नहीं। अपने भीतर कुछ रच रही हूं। कुछ अनदेखा सा। कुछ रच रही हूं। या कोई मुझे रच रहा है। उसके आने से। जन्म लूंगी मैं। मां के रूप में। अंत में अनीता ने बताया कि यह पंक्तियां लेखक परितोष त्रिपाठी की हैं। 

इससे पहले अनीता ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि ड्यू डेट के लिए अस्पताल जाने के लिए क्या तैयारी करनी चाहिए। अनीता ने लिखा- ड्यू डेट के लिए अपने हॉस्पिटल बैग को तैयार कर रही हूं। 

अनीता ने 2013 में रोहित रेड्डी के साथ गोवा में शादी की थी। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने इंस्टाग्राम पर ही अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। अनीता के करियर की बात करें तो उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 1998 में दूरदर्शन के शो इधर उधर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कहानी घर घर की और क्यूंकि सास भी कभी बहू थी जैसे धारावाहिकों में काम करके शोहरत बटोरी।

अनीता, एकता कपूर की क़रीबी दोस्तों में शामिल हैं। अनीता ने हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की फ़िल्मों में भी अहम किरदार निभाये हैं। उनकी आख़िरी हिंदी फ़िल्म हीरो है, जो 2015 में आयी थी। इस फ़िल्म से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने डेब्यू किया था। अनीता ने फ़िल्म में अथिया की भाभी का किरदार निभाया था। 

प्रकाशित तारीख : 2021-01-27 08:47:00

प्रतिकृया दिनुहोस्