सुनील शेट्टी को मिला 'भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवॉर्ड'

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को हाल ही में कोविड-19 में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'भारत रत्न डॉ. अंबेडकर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। सुनील शेट्टी को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान सिर्फ 25 लोग मौजूद थे। सुनील शेट्टी ने महिलाओं का सशक्तीकरण किया, पशु कल्याण के लिए जागरुकता बढ़ाई और लॉकडाउन के दौरान मुंबई के डब्बावालों की सहायता की। ऐक्टर ने डब्बावालों के लिए बड़े पैमाने पर भोजन की आपूर्ति की व्यवस्था की थी।

'भारत रत्न डॉ. अंबेडकर पुरस्कार' से सम्मानित होने के बाद सुनील शेट्टी ने कहा, 'जिन चीजों पर ध्यान जाता है उन्हें न करें, लेकिन याद रखने वाली चीजें करें... दे और भूल जाएं... स्वीकार करें और हमेशा याद रखें'। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि सुनील सेट्टी ने संजय दत्त, कैबिनेट मंत्री असलम शेख और मुंबई शहर के सरंक्षक मंत्री के साथ हाथ मिलाया और शहर के डब्बावालों की मदद की। सुनील शेट्टी ने एक बयान में कहा, 'यह असलम भाई और संजू द्वारा शुरू की गई एक पहल थी, मुझे उनसे हाथ मिलाने में कोई हिचक नहीं थी'। सुनील शेट्टी ने यह भी बताया था कि खाने से भरे ट्रकों को पुणे भेजा गया था, जहां लॉकडाउन में डब्बावालों को शिविर में रखा गया था। खेड़ और मालवाल के शिविरों में चावल, दाल, चीनी, आटा और तेल के किट पहुंचाए गए।

 

प्रकाशित तारीख : 2020-11-09 08:39:00

प्रतिकृया दिनुहोस्